दिल्ली को हाल ही में नया उप-राज्यपाल मिला है। देश के वरिष्ठ राजनयिक रह चुके तरणजीत सिंह संधू समुदंरी को दिल्ली का नया एलजी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद उन्होंने पूर्व एलजी विनय कुमार सक्सेना की जगह ली है, जिन्हें अब लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है।
तरणजीत सिंह संधू समुदंरीअम मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक प्रतिष्ठित सिख परिवार में हुआ और उनके दादा तेजा सिंह समुंदरी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। पढ़ाई की बात करें तो संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और बाद में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से मास्टर डिग्री हासिल की।
सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई
साल 1988 में उन्होंने भारतीय विदेश सेवा यानी IFS जॉइन की और लगभग तीन दशक से अधिक समय तक भारत की कूटनीति में अहम भूमिका निभाई। संधू ने अपनी राजनयिक यात्रा की शुरुआत यूक्रेन में भारतीय दूतावास खोलने और वहां राजनीतिक एवं प्रशासनिक विंग के प्रमुख के रूप में की।


