Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

जालंधर छात्रा सुसाइड मामले में टीचर पर FIR दर्ज: स्कूल में पहुंचकर किया प्रदर्शन

Date:

 

जालंधर–जालंधर के नूरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुसाइड मामले में पुलिस ने टीचर पर FIR दर्ज कर ली है। मंगलवार को स्टूडेंट्स के परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रदर्शन किया। सुसाइड करने वाली स्टूडेंट खुशप्रीत की मौसी ने आरोप लगाया कि टीचर ने मर्डर किया है। मौसी ने कहा कि टीचर ने खुशप्रीत को खुद पर्स पकड़या।

 

पहले कहा कि उसने 200 रुपए निकाले हैं, फिर कहा कि 2 हजार रुपए निकाले। मौसी ने आरोप लगाया कि आरोपी टीचर उसे जबरदस्ती चोरी मनवाने का दबाव बना रही थी। नहीं मानने पर भतीजी को पीटा गया और कमरे में 3 घंटे तक बंद रखा। मौसी ने आरोप लगाया कि मैडम ने भतीजी का गला घोंटकर कत्ल किया है।

 

इसके बाद फंदा लगाने का शोर मचा दिया। उसने कहा कि अगर फंदा लगाया होता तो कमरे की कुंडी कैसे खुली थी। मौसी ने सवाल उठाए कि न तो कमरे में कोई रस्सी थी और न ही भतीजी का फंसे से लटके होने का कोई फोटो है।

 

बता दें कि सोमवार को रोल नंबर लेने स्कूल गई 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 19 वर्षीय खुशप्रीत ने स्कूल में फंदा लगा लिया था। टीचर ने इसकी सूचना परिवार को दी। स्टूडेंट को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...