Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

रवनीत बिट्टू बोले-कांग्रेस ने सिद्धू परिवार का इस्तेमाल किया:अमृतसर में पूर्व कांग्रेस प्रधान की तारीफ की,

Date:

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बीते दिन नवजोत सिद्धू परिवार की जमकर तारीफ की। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे बिट्टू ने कहा कि सिद्धू परिवार ने हमेशा पार्टी का भला किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका इस्तेमाल किया।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा भाजपा की बार-बार सराहना करने पर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी संदर्भ में जब बिट्टू से पूछा गया कि क्या साल 2027 से पहले सिद्धू परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है, तो उन्होंने स्थिति साफ की।

बिट्टू ने कहा कि न तो सिद्धू परिवार की ओर से ऐसी कोई बातचीत चल रही है और न ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस संबंध में कोई पहल की गई है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू परिवार का इस्तेमाल किया।

जहां-जहां सिद्धू गए वहां कांग्रेस जीतीः बिट्टू ने कहा कि वर्ष 2017 में जब सरकार बनानी थी, तब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को हर हलके में प्रचार के लिए आगे किया। उस समय पार्टी के नेता उन्हें कहते थे कि हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जोरदार प्रचार करो। बिट्टू ने दावा किया कि जहां-जहां सिद्धू ने प्रचार किया, वहां-वहां कांग्रेस को विधानसभा सीटों पर जीत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...