Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अफग़ानिस्तान ने पाकिस्तान पर की एयरस्ट्राइक! इस्लामाबाद और नौशेरा के मिलिट्री कैंपों पर की बमबारी, 55 सैनिक किए ढेर

Date:

 

इंटरनेशनल : अफग़ानिस्तान ने डूरंड रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच  पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अफग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी वायुसेना ने आज सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जबरदस्त हवाई हमले किए हैं। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अफगान एयरफ़ोर्स ने इस्लामाबाद के फैज़ाबाद स्थित एक मिलिट्री कैंप पर हमला किया है। इसके अलावा नौशेरा कैंट, जमरूद की मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद में स्थित सैन्य बैरकों और अहम ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। अफगान मंत्रालय ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन में उन्होंने पाकिस्तानी सेना की महत्वपूर्ण सुविधाओं और सैन्य केंद्रों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है।

पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब

अफग़ानिस्तान ने साफ किया है कि यह कार्रवाई कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों का करारा जवाब है। अफग़ानी टीवी चैनल ‘RTA’ ने इस युद्ध जैसी स्थिति के कई वीडियो भी प्रसारित किए हैं, जिसमें अफ़ग़ान कमांडर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को युद्ध के मैदान की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related