Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी सफलता: अमृतसर में 17 किलो और हेरोइन बरामद; तीन काबू

Date:

पुलिस की सख्ती बढ़ने से महज चार दिनों में 54 किलो हेरोइन की बरामद

हेरोइन की खेपें प्राप्त करके आगे सप्लाई कर रहे थे गिरफ्तार किए गए मुलजिम: डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़/अमृतसर, 19 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान महज चार दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक और मॉड्यूल के तीन मुख्य गुर्गों को 17 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रिंस, मलकीत सिंह और राजिंदर सिंह, तीनों निवासी कोट मीत सिंह, खालसा नगर प्लॉट, अमृतसर, के रूप में हुई है। 17 किलो हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों द्वारा नशीले पदार्थों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सिल्वर मारुति स्विफ्ट कार (एचआर 30-एन-2780) को भी जब्त किया है।

इस ताजा बरामदगी से सी.आई. अमृतसर ने महज चार दिनों में कुल 54 किलो हेरोइन बरामद की है। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले पुलिस ने 27 किलो और 10 किलो हेरोइन की खेपें बरामद की थीं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुख्य जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम कथित तौर पर सीमा पार के तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और हेरोइन की खेपें प्राप्त करके आगे सप्लाई कर रहे थे।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई., अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सीमा पार के नशा तस्करी मॉड्यूल के तीन गुर्गों ने ड्रोन के जरिए गिराई गई एक खेप प्राप्त की है और उनकी ओर से अमृतसर-तरनतारन रोड पर फ्लाईओवर के नीचे नशीले पदार्थों की बड़ी डील करने की संभावना है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से नाका लगाया और फ्लाईओवर के नजदीकी पार्क के पास मुलजिमों की स्विफ्ट कार को रोका। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 17 किलो हेरोइन बरामद की गई।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित किए जा रहे हैं और इस केस में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क को बेअसर करने के लिए अगली जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 60, दिनांक 19-09-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।

बॉक्स: तीसरी बड़ी बरामदगी

• 16 सितंबर, 2026: 27 किलो हेरोइन और एक विदेशी आधुनिक .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल तथा तीन कारतूसों के साथ चार व्यक्ति काबू
• 18 सितंबर, 2026: 10 किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति काबू
• 19 सितंबर, 2026: 17 किलो हेरोइन सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related