Monday, September 21, 2026
Monday, September 21, 2026

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

Date:

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं गिरफ्तार किए आरोपी : डी.जी.पी. गौरव यादव*

*फाजिल्का और फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रोन के जरिए गिराई गई खेपें प्राप्त कर रहा था गिरोह : एस.एस.पी. फरीदकोट गुरबंस बैंस*

चंडीगढ़/फरीदकोट, 20 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार हेरोइन तस्करी नेटवर्क के चार गुर्गों को 47.3 किलोग्राम हेरोइन, तीन .30 बोर पिस्तौलों सहित तीन मैगजीन और 15 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अंकुश निवासी घुबाया (फिरोजपुर), मंगल सिंह निवासी पंजे के उतार (फिरोजपुर), सचिन उर्फ संजू निवासी परभात सिंह वाला (फिरोजपुर) और अनमोल सिंह निवासी लामोचर खुर्द (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उनकी दो कारें – एक होंडा सिटी और एक हुंडई ऑरा – भी जब्त कर ली हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीमा पार से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है।

कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.) गुरबंस सिंह बैंस ने कहा कि निकट भविष्य में आने वाले बाबा फरीद आगमन पर्व के मद्देनजर की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान, सी.आई.ए. फरीदकोट की टीम ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक होंडा सिटी कार को रोका और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 47.3 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप सहित गैर-कानूनी हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

एस.एस.पी. ने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि यह गिरोह फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन और हथियारों की खेपें प्राप्त करके राज्य में आगे सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 187 दिनांक 20-09-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के तहत फरीदकोट के पुलिस थाना सादिक में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...