Tuesday, September 22, 2026
Tuesday, September 22, 2026

लुधियाना में फर्जी लेडी पुलिसकर्मी पकड़ी:ट्रक ड्राइवरों से करती थी अवैध वसूली, गुरदासपुर की रहने वाली, हाव-भाव देखकर हुआ था शक

Date:

                लुधियाना में ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रक चालकों पर रौब झाड़ने वाली एक महिला की असलियत सामने आ गई। खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर कागजात जांचने के नाम पर अवैध वसूली कर रही महिला को ड्राइवरों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी 32 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क पर उतरती, ट्रकों को रुकवाती और दस्तावेज चेकिंग का दबाव बनाकर ड्राइवरों से नकदी ऐंठती थी।

ऐसे खुली पोल

शुरुआत में ड्राइवर वर्दी देखकर सहम गए और कागजात दिखाने लगे, लेकिन महिला के हाव-भाव और बातचीत के तरीके पर उन्हें शक हुआ। जब कुछ ड्राइवरों ने उससे सख्ती से सवाल पूछे तो वह घबरा गई। इसके बाद सभी ड्राइवरों ने एकजुट होकर उसे घेर लिया और पीसीआर टीम को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...