Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

मेक्सिको में 136 करोड़ का इनामी ड्रग तस्कर ढेर ! गुस्साए समर्थकों ने लाशों के लगा दिए ढेर और दर्जनों बैंक फूंके

Date:

 

 

International: मेक्सिको में देश के सबसे खतरनाक ड्रग माफिया सरगना Nemesio Oseguera Cervantes उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद देश हिंसा की आग में जल उठा है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक उसके समर्थकों ने 20 राज्यों में व्यापक हिंसा फैला दी।कई शहरों में रोडब्लॉक लगाए गए, वाहनों को आग के हवाले किया गया और 20 से ज्यादा सरकारी बैंक शाखाओं में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। अलग-अलग इलाकों में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई, जिनमें 25 सैनिक शामिल हैं।

कैसे मारा गया एल मेंचो?

मेक्सिको की सेना ने रविवार को जालिस्को के पास एक बड़े ऑपरेशन में उसे घेर लिया। रक्षा मंत्री Ricardo Trevilla के मुताबिक, उसकी लोकेशन का पता उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए चला। खुफिया एजेंसियों ने उसके करीबी सहयोगी को ट्रैक किया, जो प्रेमिका को एक सुरक्षित कंपाउंड तक लेकर गया था। जब महिला वहां से निकली, तो सेना को पुख्ता यकीन हो गया कि मेंचो अंदर मौजूद है। घेराबंदी के दौरान कार्टेल के बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मेंचो घायल हो गया। उसके साथी उसे जंगल में ले गए, लेकिन सैनिकों ने खोजकर पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related