गुरदासपुर पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड की हत्या के पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार-मंगलवार पुलिस स्टेशनों और नाकों की चेकिंग। इस दौरान डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन जाने वाला रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद मिलने पर वह पुलिसकर्मियों पर भड़क उठे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सांसद रंधावा ने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठाए थे और एसएसपी गुरदासपुर आदित्य तथा थाना दोरांगला के एसएचओ को निलंबित करने की मांग की थी।
अब तीन प्वाइंट में जानिए रंधावा की चेकिंग को
पुलिस स्टेशन जाने रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद मिला रात करीब 11 बजे, जब सांसद रंधावा पुलिस स्टेशनों और नाकों की जांच के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था।रास्ता बंद देखकर रंधावा गुस्से में आ गए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए यहां खड़ी है और पुलिस स्टेशन का रास्ता क्यों बंद किया गया है। जब एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शहर में गश्त लगाई गई है, तो रंधावा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर गश्त लगाई गई है, तो रास्ता बंद करने की क्या जरूरत है।
सांसद घूम सकता था, तो पुलिस क्यों नहीं
रंधावा ने बताया कि उन्हें खुद आकर रास्ता खुलवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनकी गाड़ी आती देखी, तब एक पुलिसकर्मी ने रास्ता खोला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा, “रात के समय जब एक सांसद अपनी गाड़ी में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस और आपके ऑफिसर मर गए हैं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है।” उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा, “आप सब ने पुलिस और पंजाब का सत्यानाश कर दिया है।”


