फाजिल्का—फाजिल्का के सदर थाना के बाहर जनरल रेत वर्कर यूनियन के सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और अवैध माइनिंग के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सरहदी इलाके में सतलुज करीक के पास अवैध माइनिंग का कारोबार हो रहा है।
किसान अपनी जमीन से रेत नहीं उठवाना चाहते, जबकि ठेकेदार धक्केशाही कर रहे हैं। इसके विरोध में यूनियन ने इंसाफ की मांग की।
बिना अनुमित रेत निकालने से हुआ विवाद
जनरल रेत वर्कर यूनियन के जिला सचिव शुबेग सिंह ने बताया कि सतलुज करीक के पास किसानों की जमीनें हैं, जिन्हें ठेके पर दिया गया है। ठेकेदार किसानों की अनुमति के बिना रेत निकालना चाहते हैं, जिससे विवाद हुआ। यूनियन का आरोप है कि पुलिस ने किसानों के लड़के को हिरासत में लिया, जिसके विरोध में उनका थाने का घेराव और प्रदर्शन हुआ।


