Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ी NRI महिला:VIDEO वायरल:

Date:

 

सोशल मीडिया पर NRI महिला की दिलेरी का एक वीडियो देर रात को अचानक वायरल होने लगा। वीडियो लुधियाना के डेहलों का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला को लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में महिला के NRI होने का दावा किया गया है।

वीडियो में दो मोटर साइकिल सवार लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इतने में कार चला रही एनआरआई महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है।

महिला हाथ में तलवार लेकर बाहर निकलती है और लुटेरों का पीछा करते हुए दौड़ रही है। यही नहीं महिला लुटेरों को ललकार रही है। इतने में सामने से मोटर साइकिल की लाइट दिखती है लेकिन वो भी पीछे ही रूक जाता है। यह वीडियो 1.10 मिनट का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related