Sunday, July 19, 2026
Sunday, July 19, 2026

फाजिल्का में शराब तस्कर ने पुलिस को ललकारा

Date:

 

फाजिल्का—फाजिल्का जिले में जलालाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए इलाके के कई गांवों में रेड की है। रेड के दौरान आरोपी युवक द्वारा लोहे की रॉड हाथ में लेकर पुलिस से भिड़ने की कोशिश की गई और हंगामा किया गया और दीवार कूदकर भागने की कोशिश की।

 

हालांकि इस रेड के दौरान जहां पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वहीं गांवों के विभिन्न इलाकों से 6000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। जबकि इसके इलावा पुलिस ने भट्ठियों का समान, एक बाइक और जानलेवा लोहे के हथियार भी बरामद किए है।

 

जलालाबाद डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि तीन थानों के एसएचओ और करीब 100 पुलिस कर्मियों की टीम के साथ गांव महालम और पालीवाला में रेड की गई है। रेड के दौरान गांव महालम के घर में जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां शराब तस्कर द्वारा अपने कमरे में अवैध लाहन छिपाई हुई थी और कमरा बंद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related