Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

लक्की ओबराय कत्लकांड में आरोपी का एनकाउंटर, पिस्तौल भी किया बरामद

Date:

 

पंजाब  : लक्की ओबराय कत्लकांड में एक और महत्वपूर्ण मोड़ आया है। अमृतसर पुलिस ने इस कुख्यात मामले में एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई थी और मुठभेड़ में उसे पिस्तौल सहित काबू किया गया है। जानकारी अनुसार गोली लगने के बाद अमृतसर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृतसर पुलिस को सूचना मिली कि लक्की ओबराय कत्लकांड से जुड़े एक संदिग्ध आरोपी की मौजूदगी अमृतसर में है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी शमिंद्र सिंह के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को नियंत्रित कर लिया और उसे पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद पिस्तौल और अन्य साक्ष्य मामले की दिशा बदल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पूछताछ से हत्या के पीछे की साजिश, अपराधियों के नेटवर्क और अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता चल सकता है।

 

संदीप गोयल, डीआईजी बॉर्डर रेंज, के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शमिंदर सिंह जालंधर के मिठापुर इलाके का निवासी है और पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सफेद एक्टिवा पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पहचान कर इलाके में नाकाबंदी की योजना बनाई।

 

वहीं अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहैल क़ासिम मीर ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते देखा और रुकने का संकेत दिया। घबराहट में वह गिर पड़ा और उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने के बाद उसे दबोच लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related