Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

 कांग्रेस का बड़ा Action…नवजोत कौर सिद्धू पार्टी से Out

Date:

 

 

पंजाब  : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त एक्शन लिया है। कांग्रेस पार्टी ने नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए  पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि, कुछ दिन पहले नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। पहले उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था और अब पार्टी से उन्हें निकाल दिया है। आपको बता दें कि, इस कार्रवाई की अभी कोई आधिकारिक लेटर सामने नहीं आई है।

 

बता दें कि, पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल आज अमृतसर में डॉ. राजकुमार वेरका के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को पहले पार्टी से सस्पेंड किया गया था, लेकिन अब उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद तब और बढ़ गया जब चंडीगढ़ में गवर्नर से मुलाकात के दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ का पोर्टफोलियो नहीं है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाया कि वहां CM बनाने के लिए पैसे लिए जाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने पार्टी नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

 

आपको ये भी बता दें कि, नवजोक कौर सिद्धू का राजनीतिक करियर 2012 में भापजा से शुरू हुआ था। उन्होंने 2016 में पार्टी से इस्तीफा देकर 2017 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 2019 में पार्टी छोड़ने की घोषणा की और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने की बात कही। 2026 में कांग्रेस पार्टी ने नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...