Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

“इलाज दी लोड़ तुहानू ए”, राजा वड़िंग को Navjot Sidhu का करारा जवाब, गरमाई सियासत

Date:

 

 

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। एक बार फिर नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला है।

 

राजा वड़िंग द्वारा उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताए जाने पर पलटवार करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “इलाज की जरूरत आपको है, मुझे नहीं। मैं डॉक्टर हूं और मुझे अच्छे से पता है कि आप मानसिक रूप से बीमार हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग अपने भ्रष्ट कार्यों के कारण यह बात कई बार साबित कर चुके हैं।नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी आरोप लगाया कि राजा वड़िंग मुख्यमंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं और उनकी राजनीति अब एक “कॉमेडी शो” बन गई है, जिसका पूरा पंजाब मजा ले रहा है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने अपनी ईमानदारी और भरोसे को खत्म कर दिया है और अपने कामों से पंजाब में कांग्रेस को कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सीट पर 3-4 उम्मीदवार खड़े कर पार्टी में गुटबाजी करवाई जा रही है, ताकि नेता आपस में लड़ते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related