Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में पाक आतंकी शहजाद भट्‌टी का साथी अरेस्ट:हथियार बरामद

Date:

 

मोहाली—पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के एक करीबी साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह जम्मू के गंग्याल इलाके का रहने वाला है। वह अवैध हथियार रखने और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में आरोपी है। आरोपी के पास से 30 बोर का पिस्टल बरामद किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमन कुमार लंबे समय से शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देश पर काम कर रहा था। जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गंग्याल में मीट की दुकान चलाता है और स्थानीय झगड़ों में शामिल रहता था।

 

उसका शुरुआती संपर्क शहजाद भट्टी से इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था, जिसके बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे। भट्टी ने अपने एक ऑपरेटिव के माध्यम से आरोपी को यह पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। आरोपी को अभी अपना टारगेट नहीं बताया गया था, लेकिन आगे की जानकारी मिलने वाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related