Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

मकर संक्रांति- गोरखपुर में CM योगी ने चढ़ाई खिचड़ी

Date:

देशभर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। प्रमुख नदियों गंगा-यमुना और नर्मदा के तटों लाखों लोग डुबकी लगाने पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति की शुरुआत की।

प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। आज प्रमुख स्नान पर्व है। संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक मकर संक्रांति पर लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे।

इससे पहले बुधवार शाम 5 बजे तक करीब 65 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। गुरुवार सुबह से संगम के साथ-साथ दशाश्वमेध, अरैल और झूंसी के स्नान घाटों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

इधर, पंजाब में आज का दिन माघी पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमृतसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री दरबार साहिब में पवित्र स्नान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related