बठिंडा: भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर सामने आई है। बठिंडा में 4 महीने पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी कमल कौर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मेहरों को UAE में हिरासत में लिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट किए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि UAE में वीजा से जुड़े दस्तावेजों की जांच के दौरान अमृतपाल सिंह की पहचान स्पष्ट हुई, जिसके बाद स्थानीय एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू की। इसके बाद भारतीय एजेंसियों को सूचना दी गई और आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई।


