Friday, August 14, 2026
Friday, August 14, 2026

चंडीगढ़ की 10 सड़कें आज रात नो व्हीकल जोन घोषित:न्यू ईयर को लेकर प्रशासन अलर्ट

Date:

चंडीगढ़–नए साल के जश्न में चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसे लेकर चंडीगढ़ पुलिस एक्टिव मोड में है। पुलिस ने आज (31 दिसंबर) को शहर की दस सड़कों को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। यानी इन सड़कों पर लोग 31 दिसंबर रात 9:30 बजे से 1 जनवरी 2026 रात 2:00 बजे तक वाहन लेकर नहीं जा पाएंगे।

ये वे इलाके हैं, जहां हर साल हुड़दंग होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पुलिस की ओर से पूरे शहर में स्पेशल नाके लगाए जाएंगे। पुलिस ने साफ किया है कि जिन लोगों के घर इन सड़कों पर स्थित हैं, वे इस दौरान घर से निकलते समय जरूरी दस्तावेज साथ लेकर चलें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

वहीं, एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि चंडीगढ़ में 1100 पुलिस कर्मी लोगो की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। जबकि पूरे शहर में 70 नाके लगाए जाएंगे। बार्डर एरिया पर भी पूरा पुलिस का फोकस रहेगा।

इन सड़कों पर रात को नहीं जा सकेंंगे वाहन

सेक्टर-7 की इनर मार्केट रोड
सेक्टर-8 की इनर मार्केट रोड
सेक्टर-9 की इनर मार्केट रोड
सेक्टर-10 की इनर मार्केट रोड
सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली के सामने वाली सड़क
सेक्टर-11 की इनर मार्केट रोड
सेक्टर-17 की अंदरूनी सड़कें
सेक्टर-22 की अंदरूनी सड़कें
अरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर-22 डिस्पेंसरी के पास स्मॉल चौक तक
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल के आसपास का क्षेत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related