Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

इंदौर दूषित पानी मामले में CM मोहन का सख्त एक्शन, 4 जोनल अधिकारियों समेत सहायक यंत्री निलंबित

Date:

 

इंदौर : इंदौर के भागीरथ क्षेत्र में दूषित पानी मामले में सीएम मोहन ने सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर को जिम्मेदारों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोन क्रमांक 4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री को निलंबित कर दिया गया है और उपयंत्री तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

जांच समिति की गई गठित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने इस दुखद हादसे में क्षेत्र का दायित्व संभालने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि भागीरथपुरा मामलें में जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। समिति आईएएस नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में प्रदीप निगम, सुप्रिडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related