Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला:4 लोगों की मौत, 9 घायल

Date:

मुंबई–मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।। हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची।

पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- बस ने एक व्यक्ति का सिर कुचला

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी, फार्मासिस्ट सैमिनी मुदलियार ने बताया कि वह पास के बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थीं। तभी एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। मुदलियार ​​​​​​ने कहा- ​अगले ही पल मैंने लोगों को बस से टकराते हुए उछलकर गिरते देखा। बस कुछ देर बाद रुक गई।

मुदलियार ने बताया कि बस के नीचे लोग फंसे थे। लोग बस को उठाने और धकेलने लगे। बस के पास हर तरफ खून फैला था। कई लोग जख्मी हालत में पड़े थे। एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, मानो बस उसके ऊपर से गुजरी हो, जबकि दूसरे की जांघ के पास चोट लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related