Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

2 व 16 जनवरी को लेकर किसान जत्थेबंदियों का ऐलान

Date:

 

भोगपुर –: दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की बैठक गुरुद्वारा बदोआणा साहिब डल्ली में हुई, जिसकी अध्यक्षता बलविंदर सिंह मल्ली नंगल ने की। इस बैठक में मुख्य मुद्दा अमरजीत सिंह काला बकरा के फार्म हाऊस पर शरारती तत्वों द्वारा आगजनी का मामला था, जिसमें उसकी कम्बाइन, एक पिकअप, 2 मोटरसाइकिलें और 2 ट्रैक्टर जलाए गए थे।

इस मामले की एफ.आई.आर. थाना भोगपुर में दर्ज हुई थी और जांच एस.पी. (डी) कपूरथला द्वारा की गई, जो अमरजीत सिंह के पक्ष में रही। हालांकि, 2 महीने का वक्त बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई और किसान जत्थेबंदियों का आरोप है कि भोगपुर पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

किसान संघर्ष कमेटी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और 2 जनवरी को थाना भोगपुर का घेराव करने का निर्णय लिया है। इस दिन सुबह 11 बजे किसान दाना मंडी भोगपुर में एकत्र होंगे और रोष मार्च के रूप में थाना भोगपुर का घेराव करेंगे। किसान संगठनों का कहना है कि यदि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related