जालंधर–पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का लॉलीपॉप सांग विवादों में घिर गया है। गीत ट्रोलर के निशाने पर है। गीत को लेकर लोग नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पर अश्लीलता फैलाने के कमेंट कर रहे हैं।
शास्त्रीय संगीत में बड़ा नाम मालिनी अवस्थी भी गीत के भद्दे डांस स्टेप्स को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं। अब काला रंग सांग फेम पंजाबी सिंगर काका ने भी इस गीत को लेकर इंस्टा पर वीडियो जारी किया है।
वहीं उन्होंने कहा कि अच्छे और सीरियस गीतों को कोई नहीं सुनता। बता दें कि इस गीत को 10 दिन में 12 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। इस गीत को न्यूज ईयर पार्टी थीम को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली हैं। उन्होंने पटियाला के रोहनप्रीत के साथ शादी की है।
गीत के वीडियो में अश्लीलता फैलाने का आरोप
15 दिसंबर, 2025 को रिलीज कैंडी शॉप टाइटल से आया गीत आई लॉलीपॉप रातों-रात लोगों की जुबान पर चढ़ गया। धुरंधर फिल्म के गीत के बाद इसकी चर्चा होने लगी।
शास्त्रीय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी की आलोचना
उत्तर प्रदेश की मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप्स को घटिया और निंदनीय बताया। उन्होंने इस गीत को लेकर कहा कि नेहा कक्कड़ के ऐसे डांस स्टैप करने से इंडियन आइडल के मेकर्स पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने पूछा कि जो लोग टीवी पर बच्चों के सामने जज और रोल मॉडल बनकर बैठते हैं, वे इस तरह के अश्लील वीडियो कैसे बना सकते हैं।


