Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

चंडीगढ़ से गायब दोनों बच्चे UP में मिले:GRP पुलिस ने दी सूचना, घर के बाहर खेलते समय हुए थे लापता

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ में गायब हुए 2 बच्चे यूपी के रेलवे स्टेशन से मिल गए है। इस समय दोनों बच्चे जीआरपी पुलिस के पास है जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। अब चंडीगढ पुलिस बच्चो के लेने के लिए निकल चुकी है। घर के बाहर खेलते समय गायब हुए थे।

 

पुलिस के मुताबिक गायब हुए दोनों बच्चों के परिजन रायपुर खुर्द में रहते हैं। और चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। एक बच्चा तीसरी तक में पढ़ता है। जबकि दूसरा स्कूल नहीं जाता है।इस मामले में एक CCTV भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चे जाते दिख रहे हैं।

 

इसमें एक ने दूसरे के कंधे पर हाथ रखा है। ये सीसीटीवी उसी मोहल्ले की है, जहां बच्चे परिवार संग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इसमें आयुष 12 साल और इशांत 8 का है।

 

थाना प्रभारी क्या बोले?

 

मौली जागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि दोनों लड़के चंडीगढ़ से अंबाला के लिए बस पकड़ी। इसके बाद गोरखपुर-लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ी। वहां जाकर जीआरपी पुलिस ने बच्चों को अकेले देख जब उनसे पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सके इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपने पास रख लिया।

 

इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी। इस दौरान एक बच्चे आयुष के पिता लखनऊ में थे और वह अपने बच्चे पियूष को अपने साथ ले गए। दोनों का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ था

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related