Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

VB-जी राम जी’ बिल पर लोकसभा में हंगामा, कागज फेंके

Date:

 

नई दिल्ली—भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में नारेबाजी करता रहा। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते, बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। देश हमारे लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है।

 

नए ग्रामीण रोजगार बिल (VB-G-RAM-G) के खिलाफ विपक्ष ने गुरुवार को संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। गुरुवार को लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया।

 

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई। कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली। इसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्थायी समिति के पास भेजा जाए। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related