Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

यूपी में हाईवे पर 7 गाड़ियां भिड़ीं :20 शहरों में भीषण कोहरा

Date:

 

उत्तर प्रदेश—यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। अब पछुआ हवा भी चलने लगी है। इससे तेजी से पारा लुढ़केगा। आज सुबह से वाराणसी, बरेली, अयोध्या, जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर समेत 20 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा का ताजमहल सीजन में पहली बार धुंध में छिप गया। पर्यटकों को 10 मीटर दूर से भी नहीं दिखाई दिया।

 

हापुड़ में कोहरे के चलते 7 गाड़ियां भिड़ गईं। हाईवे पर मिनी बस ने अचानक ब्रेक मारी। पीछे चल रही ईको कार का ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता, तब तक कार टकरा गई। इसके बाद 4 और कारें आपस में भिड़ गईं। एक बाइक सवार भी आकर टकरा गया। हादसे में पति-पत्नी और बेटे को मामूली चोटें आई हैं।

 

इधर, गाजियाबाद-नोएडा में आज सुबह AQI 463 दर्ज किया गया। प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए गाजियाबाद में ग्रैप-4 लागू है, जिसके तहत सभी निर्माण इकाइयों और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। डीजल के BS-4 और पेट्रोल के BS-3 वाहनों के संचालन पर भी रोक है। आज से कक्षा 5 तक सभी बोर्ड की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।

 

रविवार की बात करें तो सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। अलीगढ़ में 30 मीटर, जबकि वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। कोहरे के चलते 6 सड़क हादसों में 22 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें दो कारोबारियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related