जालंधर–पंजाब के जालंधर में एक कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। लोगों ने कहा कि 1KM तक धमाके की आवाज सुनाई दी।
घटना के बाद थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ब्लास्ट किस चीज में हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले शिवमंगल के रूप में हुई जो संतोखपुरा में ही किराए के मकान में रहता था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी शरीर की उंगलियां एक घर की छत पर जाकर गिरी थी।
संतोखपुरा में हुए ब्लास्ट के बाद स्थानीय लोगों का दावा है कि ब्लास्ट सिलेंडर में हुआ है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कबाड़ का गोदाम होने के कारण यहां कोई ग्रेनेड हो सकता है, जिसमें ब्लास्ट हुआ हो।


