Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब में AAP विधायकों ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किल:

Date:

पंजाब में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के 2 विधायकों के बयान ने पार्टी के आगे मुश्किल खड़ी कर दी है। इनमें एक संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच के ही कुछ लोगों ने भुक्की और नाजायज शराब बेची। हमारे बीच खोटे सिक्के बैठे हैं। हमारे लोगों ने उनके काम कराए।

वहीं दूसरे विधायक लुधियाना के समराला वाले जगतार सिंह दयालपुरा हैं। जिन्होंने AAP उम्मीदवारों को जिताने पर 5 लाख रुपए से लेकर 31 लाख रुपए तक इनाम का ऑफर दे दिया। विरोधी दल सीधे तौर पर लोगों को पैसे का लालच देने के आरोप लगा रहे हैं।

संगरूर से AAP विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा- आप भुक्की-नाजायज शराब बेचते हो। आपके कई नौकरों पर पर्चे हो गए। उसमें हमारा क्या कसूर है। हमारे ही सिक्के खोटे हैं, जो हमारे बीच में बैठे हैं। वह हमारी सरकार से दाएं-बाएं से काम लेते हैं। ये उनकी हिम्मत है। ये यहां बैठा। सरकार से काम लेकर आजाद चुनाव लड़ रहे। जो नाजायज भुक्की-शराब बेचते रहे हैं। ऐसे लोग जीतकर क्या करेंगे?। इन्होंने कल को बदमाशी ही करनी है।

हालांकि, इसकी सफाई में MLA भराज ने कहा- मैं गांव में प्रचार के लिए गई थी। कुछ चीजें वहां निकलकर सामने आईं। उस गांव के कुछ मसले हैं, जिन्हें बिगाड़ा गया है, कुछ बंदे हैं, जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहती। वह सरकार के आदमियों के नजदीक हैं। कामकाज लिए हैं। आज वह गुंडागर्दी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related