Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

 नहर में फैंकी गई जिंदा लौटी बेटी का हुआ मेडिकल, अदालत में दर्ज हुए बयान

Date:

 

 

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते एक सुरजीत सिंह पुत्र जोध सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी ही करीब 17 वर्ष की नाबालिग बेटी प्रीत के कैरेक्टर पर शक करते हुए करीब 68 दिन पहले उसके हाथ बांध कर उसको नहर में फेंक दिया था और बाप ने बाकायदा इस घटना की वीडियो भी बनाई थी जो बाद में उसके द्वारा वायरल की गई ।

 

इस घटना को लेकर लड़की के रिश्तेदार साहिल चौहान द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया था और इस समय वह फिरोजपुर की जेल में बंद है।

 

इस केस में उस समय एक दिलचस्प मोड़ आया जब लड़की ने सोशल मीडिया पर आकर बयान दिया कि वह जिंदा है और उसके पिता द्वारा जब उसे नहर में फेंका गया था तब अचानक उसके बंधे हुआ हाथ खुल गए थे और अचानक पानी के साथ बहते बहते उसका हाथ नहर में किसी चीज के साथ लग गया और इस चीज के सहारे कोशिशें करके वह नहर में से जिंदा निकल आई और कुछ आते जाते राहगीरों से मदद लेकर वह कहीं किसी के घर चली गई और उसने उन लोगों के पास रह कर अपने यह दिन काटे और अब जब उसे पता चला कि उसका पिता उसी की हत्या के केस में जेल में है तो वह उसे बचाने के लिए सोशल मीडिया पर आई है ।

 

इस लड़की ने बताया कि वह नहीं चाहती कि पिता की जेल में होने के कारण उसकी दूसरी बहनों का जीवन भी खराब हो। इस लड़की की सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुई जिसमें उसने अपनी मां पर भी बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं । लड़की की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related