Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर बच्ची हत्याकांड, घर में 2 आरोपी होने का दावा

Date:

जालंधर के वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची की हत्या के मामले में ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन पंजाब ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इसके लिए उन्होंने पंजाब DGP गौरव याद को लेटर लिखा है।

ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शशि शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठाते हुए पूरे केस की इन्क्वायरी जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर के IPS अधिकारी से करवाने की मांग की है ताकि आरोपी के खिलाफ कोर्ट में ठोस सबूत पेश किए जा सकें और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

शशि शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा कि आरोपी एक नहीं दो थे। उन्होंने दावा किया कि मौके पर आरोपी के घर के अंदर 2 लोग थे। लोगों ने उनको पकड़ लेना था, मगर पुलिस वालों ने उनको अंदर नहीं आने दिया।

शि शर्मा ने कहा कि टर्मिनेट किए गए मंगत राम ने अपने बयान में बताया था कि मौके पर 2 लोग मौजूद थे। मगर पुलिस ने दूसरे आरोपी को केस में नामजद नहीं किया। वो दूसरा आरोपी कौन था, इस पर भी सवाल खड़ा होता है। हम सोच रहे थे कि पुलिस रिमांड के दौरान कोर्ट में ये बात रखेगी कि मौके पर 2 आरोपी थे, मगर पुलिस ने दूसरे आरोपी का कोई जिक्र नहीं किया।

पुलिस पर विश्वास कि वो गलती सुधारेगी शशि शर्मा ने कहा कि आरोपी का दूसरी बार 2 दिन का रिमांड मिला है। ये अच्छा है। आरोपी से पूरी पूछताछ होनी चाहिए। हमें अब भी पुलिस पर विश्वास है कि वो अपनी गलती सुधारेगी और दूसरे आरोपी को ढूंढेंगी और उसे केस में नामजद करेगी। इसके अलावा उन पुलिस मुलाजिमों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने अपनी ड्यूटी सही से नहीं निभाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related