Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी

Date:

पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कोल्डवेव चलने का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश के 9 शहरों में गुरुवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों के अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को पारा शून्य से नीचे चला गया। इससे नदी और झरने जम गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। पुलवामा में माइनस 5.6 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री तापमान रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related