Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

अमृतसर में आज से शुरू हुआ 19वां पाईटेक्स:

Date:

गुरु की नगरी अमृतसर में आज 19वां पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटेक्स) की शुरुआत हो गई है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। इस मेले का औपचारिक उद्घाटन कल, 5 दिसंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगर निगम कमिश्नर विक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि मेले के लिए बिजली, पानी और सफाई के संपूर्ण प्रबंध कर दिए गए हैं और कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। अमृतसर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता ने बताया कि पाईटेक्स ने अमृतसर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है।

कई राज्यों और पड़ोसी देशों के उद्योगपति करेंगे प्रदर्शन

मेले में देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देशों के उद्योगपति अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेगे। इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और पंजाब को आर्थिक लाभ मिलेगा। अगले चार दिनों में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। 5 दिसंबर को कृषि, न्यूट्रीशन और वेलनेस सिम्पोजियम होगा, जिसमें पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां शामिल होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related