Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

सुबह 3.30 बजे कुराली बस स्टैंड पहुंचे CM मान:बसों में चढ़कर सवारियों से की बात

Date:

 

मोहाली–मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सुबह अचानक कुराली के बस स्टैंड पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तरफ से वहां पर सवारियों से बातचीत की गई है। वह बसों में चढ़े और सवारियों से बातचीत की है। वह सबसे पहले हरी सिंह नामक बुजुर्ग से मिले और उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बताया गया कि यहां से बसें नहीं चलती हैं।

 

इस पर उनकी तरफ से मौके पर डिप्टी कमिश्नर को बुलाकर इसका हल करने की मांग की गई है। इस दौरान वहां मौजूद सवारियों ने बताया कि यहां पर बसें नहीं खड़ी होती हैं, जिस वजह वह परेशान हो रहे हैं।

 

एक घंटे खड़े रहे CM मान

 

कुराली बस स्टैंड पर मौजूद एक बुजुर्ग के अनुसार मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि वह जालंधर जा रह थे, लोगों को यहां खड़े देखकर वह यहां रुक गए हैं। उनकी तरफ से सवारियों से बातचीत की गई तो बताया गया कि यहां से अमृतसर के लिए बसें नहीं मिलती हैं और लोग परेशान होते हैं।

 

उनकी तरफ से यहां करीबन एक घंटे खड़े होकर देखा गया कि वाकई ही बसें नहीं रुकती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को यहां बुला लिया और उन्हें आदेश जारी किए हैं।

 

बिना सूचना के पहुंचे सीएम

 

दरअसल सुबह 3.30 बजे सीएम मान ने कुराली बस अड्डे पर अचानक छापा डालकर सबको चौंका दिया। हैरानी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री मान बिना किसी काफिले, सुरक्षा जत्थे या पहले से सूचना दिए अकेले ही बस अड्डे पर निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने बस अड्डे की सफाई, सुविधाएं, यात्रियों की समस्याएं और परिवहन सेवाओं की जांच की।अचानक आने पर कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related