लुधियाना—कनाडा के डेल्टा शहर में पंजाब के लुधियाना की महिला मनदीप कौर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके देवर ने ही की। जांच में सामने आया कि देवर ने पहले भाभी की कार का एक्सीडेंट किया और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया।
पुलिस देवर गुरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मनदीप कौर लुधियाना के गुज्जरवाल की तो गुरजोत सिंह सिधवां बेट के लोधीवाल गांव का रहने वाला है। दोनों कनाडा में PR थे। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
डेल्टा पुलिस के अनुसार 26 अक्तूबर को रात के 11:20 बजे हाईवे 17 के 7000 ब्लॉक में एक कार हादसा हुआ। इसके बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कार का जायजा लिया तो उसमें एक महिला थी, जो जलने के कारण मर चुकी थी। महिला की पहचान 30 वर्षीय मनदीप कौर के रूप में हुई।


