Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लुधियाना NRI महिला मर्डर-केस, मंगेतर को भारत लाने की तैयारी

Date:

प्यार की तलाश में अमेरिका से पंजाब आई 71 वर्षीय NRI रुपिंदर कौर मर्डर केस का खुलासा करीब 2 महीने पहले हो चुका है, इस मामले में अब थाना डेहलों की पुलिस जांच में और तेजी ला रही है। आरोपी चरणजीत सिंह की विदेश में अरेस्ट डलवाने के लिए पुलिस रणनीति बना रही है।

पुलिस ने आरोपी को लुधियाना लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किला रायपुर कोर्ट के टाइपिस्ट सुखजीत सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी कुछ समय पहले जमानत भी रद्द हुई है। अब सुखजीत के भाई मनवीर उर्फ मनी पहलवान की तलाश में पुलिस टीम ने छापेमारी कर रही है।

पुलिस अब उन कबड्डी के मैचों में भी चेकिंग करेगी जहां पुलिस को शक है कि मनवीर मैच खेलने आ सकता है। हाल ही में पुलिस चंडीगढ़, खमाणों आदि इलाकों में भी रेड की थी, लेकिन वहां मनवीर का कुछ पता नहीं चल सका। आरोपी मनवीर की तलाश में लगातार टीमें वर्क कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ वीडियो क्लिप भी आए हैं जिन पर वर्क कर पुलिस मनवीर की लोकेशन ट्रेस कर रही है।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला अमेरिका से प्यार की तलाश में पंजाब आई 71 वर्षीय NRI रुपिंदर कौर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या कराने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि ब्रिटेन में रहने वाले उसके 75 वर्षीय मंगेतर चरणजीत सिंह ग्रेवाल पर ही लगा है।

चरणजीत सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। उसकी रुपिंदर कौर से मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मुलाकात हुई थी। शादी करने का झांसा देकर उसने रुपिंदर कौर से 35 लाख रुपए हड़प लिए। लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related