- पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों का ऐलान होगा। स्टेट इलेक्शन कमीशन की तरफ से दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। ऐलान के साथ ही कल से पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि 14 दिसंबर तक चुनाव हो सकते हैं। हालांकि सभी जिलों में वार्डों को रिजर्व करने की प्रोसेस पूरी हो चुकी है।
- पंजाब में कुल 23 जिला परिषदों और 154 पंचायत समितियों के चुनाव होने हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती विभाग ने इन चुनावों के लिए सभी तरह की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। वोटर सूचियों में संशोधन से लेकर अन्य सारी प्रोसेस पूरी हो चुकी है। पंजाब में इस बार पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव समय से काफी देरी से हो रहे हैं।
- 2025 की मतदाता सूची होगी मान्य


