मोहाली–पंजाब के मोहाली के डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर मंगलवार दोपहर पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस एनकाउंटर में गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 2 शूटरों को गोली लगी।
घायल आरोपियों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को आज शूटरों के आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसमें बदमाशों की फायरिंग के जवाब दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद व हथियार बरामद किए हैं।
लॉरेंस गैंग के 4 शूटर गिरफ्तारः लॉरेंस गैंग के मोहाली के डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास आज पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 शूटर गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई में दो शूटरों को गोली लगी, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ाः पुलिस को बदमाशों को बड़ी वारदात करने के सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसमें बदमाशों की फायरिंग के जवाब दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद व हथियार बरामद किए हैं।
बड़ी वारदात के फिराक में बदमाशः पुलिस को इनपुट मिला था, जिसके आधार पर इलाके में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान शूटरों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।


