Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खिलाफ बेअदबी की शिकायत

Date:

 

लुधियाना—हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए मां चिंतपूर्णी महोत्सव में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के शो को लेकर लुधियाना के हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है। संगठनों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माता चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति स्थापित होने और दरबार का मंच तैयार होने के बावजूद बब्बू मान ने अभद्र, शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीत गाए, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची।

संगठनों का कहना है कि 15 और 16 नवंबर को हुए कार्यक्रम में न तो भजन गाए गए और न ही सम्मानजनक माहौल रखा गया, बल्कि मंच पर बेटियों को अभद्र गानों पर नचाया गया। जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने बब्बू मान व आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

हथियार व शराब प्रमोट करने वाले गीत गाए: हिमाचल प्रदेश के ऊना में मां चिंतपूर्णी महोत्सव करवाया गया। इसमें मां चिंतपूर्णी से ज्योति लाकर स्थापित की गई और बाकायदा पूरे सेट को मां चिंतपूर्णी दरबार का स्वरूप दिया गया। उसी मंच पर बब्बू मान का शो भी हुआ। उन्होंने हथियार व शराब प्रमोट करने वाले गीत गाए। इस पर हिंदू संगठनों को आपत्ति है।

हिंदू संगठनों की शिकायत: जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने जिला प्रशासन को शिकायत दी है। आरोप है कि मां चिंतपूर्णी महोत्सव में बब्बू मान ने अभद्र गीत गाए और शराब को बढ़ावा दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

माता की ज्योति और दरबार में अभद्र माहौल: शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, महोत्सव में मां चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति स्थापित की गई थी और पूरा मंच दरबार जैसा सजाया गया था, लेकिन उसी मंच पर हुल्लड़बाजी और अभद्र गानों पर बेटियों को नचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related