Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR

Date:

पाकिस्तान में निकाह करने वाली पंजाब के कपूरथला की सरबजीत कौर के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। सरबजीत कौर का पंजाब में लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, इनमें नाबालिगों की वेश्यावृत्ति के लिए बिक्री-खरीद भी शामिल है। हालांकि वह अधिकतर मामलों में बरी हो चुकी हैं।

उधर, जिस जत्थे के साथ वह पाकिस्तान गई थीं, उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर नासिर ढिल्लों जत्थे का स्वागत करता दिख रहा है। नासिर वही यूट्यूबर है जिसने पाकिस्तान की जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू किया था।

सरबजीत 4 नवंबर को 1,932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ गुरु नानक प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई थीं, लेकिन जत्थे की वापसी के समय वह लापता पाई गईं। बाद में आए वीडियो में उन्होंने इस्लाम कबूल कर नासिर हुसैन से निकाह करने और अपना नाम ‘नूर हुसैन’ रखने की पुष्टि की।

चौंकाने वाली बात यह है कि पाक इमिग्रेशन फॉर्म में उन्होंने अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर खाली छोड़ा था, जिससे जांच एजेंसियों का शक और बढ़ गया। इधर, SGPC ने निर्णय लिया है कि अब अकेली महिला यात्रियों को पाकिस्तान के लिए वीजा जारी करने में सख्ती बरती जाएगी।

गांव में कोठी, पति से तलाक, कई केस दर्ज रहे: महिला कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली हैं। ये गांव पोस्ट आफिस टिब्बा का हिस्सा है और थाना तलवंडी चौधरियां के अंडर आता है। गांव के लोगों का कहना है कि महिला का अपने पति से तालाक हो चुका है। इसके दो बेटे हैं। इनके खिलाफ भी सुल्तानपुर लोधी में 10 से ज्यादा पर्चे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related