Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

एक्ट्रेस कंगना पर आगरा में चलेगा राजद्रोह का केस

Date:

 

आगरा —-आगरा में कंगना रनोट के खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह का केस चलेगा। स्पेशल जज MP-MLA लोकेश कुमार की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली।

कोर्ट ने कहा- जिस निचली अदालत ने कंगना के केस को निरस्त किया था, अब उसी कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 10 नवंबर (सोमवार) को कोर्ट कंगना के वकीलों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।

कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद हैं। उनके खिलाफ किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह का केस दायर है। उन पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई थी। कंगना आज तक कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं। उनको 6 समन जारी हो चुके हैं।

दरअसल, वकील रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को कंगना रनोट के खिलाफ कोर्ट में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया था कि कंगना ने 26 अगस्त, 2024 को एक इंटरव्यू में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related