पंचकूला—हरियाणा सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित होकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला जिले के गोरखनाथ गांव में आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा 11 नवंबर को पंचकूला जिले से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में समाप्त होगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप, त्याग, विचार और धर्म के लिए उनकी शहादत को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।
सीएम सैनी ने की कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पवित्र आयोजन में शामिल होने को अपने लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं


