Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

 कार में पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग:लिव इन पार्टनर से हुआ था झगड़ा 

Date:

 

श्रीगंगानगर—श्रीगंगानगर में एक युवक ने कार में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो युवक अंदर जल रहा था। लोगों ने जब तक आग बुझाई, युवक की मौत हो चुकी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर के पावन धाम के पास सोमवार सुबह 11:15 बजे का है।

इधर, इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। बताया जा रहा है हरियाणा का बावल निवासी सुरजीत सिंह (45) श्रीगंगानगर में लिव इन पार्टनर के साथ रहता था। चार दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

प्रेमिका के घर के सामने लगाई आग

कोतवाली थाना इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि सुरजीत और युवती दोनों पावन धाम में रहते थे। सुरजीत हरियाणा का रहने वाला है और युवती श्रीगंगानगर की। सुरजीत यहां पर आता-जाता रहता था।

पड़ोसियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच चार दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुबह सुरजीत कार लेकर यहां आया। उसकी गाड़ी में सामान भरा हुआ था।घर के सामने ही उसने कार में पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इस दौरान वह कार में ही बैठा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related