Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

 माली में बिगड़े हालात: आतंकियों ने किया 5 भारतीयों का अपहरण

Date:

 

International: अफ्रीकी देश माली में अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है। यह घटना 6 नवंबर को हुई, जिसकी पुष्टि भारत के बमाको स्थित दूतावास ने की है। दूतावास ने कहा है कि वे मालियन अधिकारियों और संबंधित कंपनी के साथ मिलकर भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास कर रहे हैं।दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया- “हम माली में 6 नवंबर को हमारे पांच नागरिकों के अपहरण की घटना से अवगत हैं और स्थानीय अधिकारियों व कंपनी से निरंतर संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की जा सके।”

अल-कायदा समर्थित संगठन ‘जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (JNIM)’ ने हाल के दिनों में माली की राजधानी बमाको की ओर बढ़ते हुए हाईवे, ईंधन काफिलों और सुरक्षाबलों पर हमले तेज कर दिए हैं। आतंकियों ने आइवरी कोस्ट से आ रहे 100 से अधिक तेल टैंकरों के काफिले में आग लगा दी, जिससे शहर में गंभीर ईंधन संकट पैदा हो गया है। अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों ने अपने नागरिकों को माली तुरंत छोड़ने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related