पश्चिमी विक्षोभ के बाद हुई बारिश ने पंजाब के मौसम का मिजाज बदल दिया है। बीते 24 घंटों में दिन का पारा 0.6 डिग्री तक नीचे आया है। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रिकॉर्ड हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और हल्की गिरावट जारी रह सकती है।
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बीते 24 घंटों में दिन का पारा 0.6 डिग्री तक नीचे आया है। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रिकॉर्ड हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और हल्की गिरावट जारी रह सकती है।
वहीं, अब रात का तापमान जो सामान्य से अधिक बना हुआ था, उसमें 4 डिग्री की गिरावट हुई है। जिसके बाद राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अब राज्य के तापमान में हल्की कमी देखने को मिलेगी। ये ठंड की दस्तक है। पहाड़ी इलाकों में भी हुई बर्फबारी के चलते भी राज्य में ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट के बाद राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान भी 26 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किए गए हैं। सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में दर्ज किया गया, जो 30.7 डिग्री रहा।
वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, लुधियाना का 14.4 डिग्री, पटियाला का 18.4 डिग्री, बठिंडा का 12, गुरदासपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया है।


