चंडीगढ़ में यूटी सचिवालय में आए एक सीनियर सिटिजन की मौत हुई है। वह बिल्डिंग वॉयलेशन से जुड़े केस में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर कम सचिव वित्त की अदालत में आए हुए थे। जैसे ही केस की तारीख पड़ी। बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर नीचे गिर गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।
उस समय वहां पर अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद उन्हें तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान सेक्टर-44 निवासी चरणजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के मुताबिक, पिछले 11 सालों से उनके घर का मामला पेंडिंग चल रहा था। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार उनके मामले का निपटारा हो जाएगा, लेकिन इस बार भी अगली तारीख पड़ गई। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिवार वालों के बयान लिए हैं। उन्होंने घर के बैक साइड में कमरा बनाया हुआ है। इसी तरह 27 मई 2024 को पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह बठिंडा नगर निगम दफ्तर में निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान एक बुजुर्ग को अटैक आ गया। मंत्री ने तुरंत सीपीआर देकर उस बुजुर्ग की जान बचाई। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


