वॉशिंगटन डीसी–अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ड्रग तस्करी से निपटने के लिए मेक्सिको में अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
ये दावा अमेरिकी न्यूज चैनल NBC न्यूज की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में दो मौजूदा और दो रिटायर्ड अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस मिशन में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) भी शामिल हो सकती है।
इन अधिकारियों के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन ने मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्स को निशाना बनाने के लिए इस ऑपरेशन की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस संभावित मिशन से जुड़ी शुरुआती ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। प्लान के मुताबिक, मेक्सिको की जमीन पर भी ऑपरेशन हो सकता है, लेकिन अभी सेना भेजने का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।


