Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पाक डोंकर मिट्ठू को लेकर खुले बड़े राज, डंकी लगा रहे युवकों को बंदी बना…

Date:

 

 

जालंधर : डंकी के जरिए बड़े देशों में पहुंचाने का लालच देकर तेहरान में बंधक बना फिरौती मांगने वाले गिरोह का नैटवर्क पंजाब और हरियाणा में फैल चुका है। यहां तक पंजाब के बंधक बनाए गए लोगों के पैसे जालंधर से उठवाए जाते हैं जबकि हरियाणा के कई शहरों में हुंडी खुद को आढ़ती बता कर बंधकों के परिजनों से पैसे मंगवा कर क्रिप्टो एप के जरिए डोंकर मिट्ठू तक पैसे पहुंचा रहे हैं।

पाकिस्तान के गुजरावाला के रहने वाला मिट्ठू इस समय इटली में है लेकिन उसका पुरा गैंग तेहरान के अलावा थाईलैंड, दुबई और बेलारुस में एक्टिवा है। यहीं पर बड़े देशों में जाने वाले पंजाब और हरियाणा के लोगों को बंधक बनाया जाता है। तेहरान में ज्यादातर को स्टे के नाम पर लोगों को घरों में बंधक बनाने के लिए एक क्लाइंट को मिट्ठू पांच हजार यूरो देता है जबकि वह बंधकों को रिहा करने के लिए भारतीय कंरसी के हिसाब से 20 लाख रुपए प्रति व्यक्ति वसूलता है।

पंजाब के जिन लोगों को बंधक बनाया जाता है, उनके परिजनों को मारपीट की वीडियो दिखाकर जो पैसे वसूले जाते हैं, वह जालंधर के अलग अलग इलाकों में लिए जाते हैं और फिर पंजाब का हुंडी उक्त रकम हरियाणा के भेवें, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, चीका में हुंडी के पास पहुंचाता है। वहां के कुछ हुंडी (हवाला कारोबारी) खुद को आढ़ती बता कर यह धंधा कर रहे हैं जो क्रिप्टो एप के जरिए मिट्ठू डोंकर तक पैसे पहुंचा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related