Saturday, August 8, 2026
Saturday, August 8, 2026

गुरुग्राम में 18वीं मंजिल से कूदा रिटायर फौजी का बेटा

Date:

 

गुरुग्राम—हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-108 स्थित शोभा सिटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर रहता था। मां के पैर दबाते-दबाते वह फ्लैट से बाहर निकल गया और फिर 18वीं मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी।

नीचे फर्श पर वह सिर के बल गिरा। इससे उसका सिर फट गया और खून की धारा बह निकली। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सिक्योरिटी स्टाफ की नजर जब उस पर पड़ी तो परिवार और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान आर्यन सहवाग के रूप हुई। वह दिल्ली के डीपीएस स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता आर्मी से रिटायर है। आर्यन ने प्री बोर्ड एग्जाम का एक पेपर नहीं दिया था, जिससे वह परेशान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related