Friday, September 4, 2026
Friday, September 4, 2026

जालंधर ज्वेलर लूट कांड, पीड़ित परिवार से मिले राजा वड़िंग

Date:

 

जालंधर—जालंधर में गुरुवार को विजय ज्वेलर पर हुई लूट मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भार्गव कैंप पहुंचे हैं। उन्होंने ज्वेलर के परिवार से बात की। वड़िंग ने कहा कि सूबे में हर रोज दिन दहाड़े वारदातें हो रही हैं। पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में फेल रही है।

 

गुरुवार को घटना वाले दिन भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जालंधर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। शीतल के बाद अब कांग्रेस के सूबा प्रधान ने परिवार को दिलासा दिया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

कांग्रेस सूबा प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे में कानून-व्यवस्था को लागू करने में लगातार फेल साबित हो रही है। कभी गैंगवार हो रही है तो कहीं पर दिन दहाड़े कारोबारियों को लूट लिया जा रहा है। ऐसे डर के माहौल में कैसे लोग काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस भी लूट की वारदातों को ट्रेस करने में लगातार फेल साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार

 गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया एप्लिकेशनों के द्वारा...