Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

Kangana Ranaut की बठिंडा अदालत में पेशी आज

Date:

 

 

बठिंडा : फिल्म अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत की आज बठिंडा की अदालत में पेशी को लेकर पूरे न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुबह से ही अदालत परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी अदालत के बाहर और अंदर तैनात हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बन सके।

 

मामला उस समय का है जब किसानों के आंदोलन के दौरान बठिंडा जिले के गांव बहादरगढ़ जंडियां की एक बुजुर्ग महिला के बारे में कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर पंजाब में किसानों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था। इसी सिलसिले में उस बुजुर्ग महिला ने कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। यह केस पिछले कुछ वर्षों से अदालतों में चल रहा था। हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस केस को रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि कंगना रनौत को बठिंडा की अदालत में पेश होकर कार्यवाही में सहयोग करना होगा।

 

इसी आदेश के अनुपालन में आज कंगना रनौत बठिंडा की अदालत में पेश हो रही हैं। उनकी पेशी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। अदालत परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, वहीं आने-जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related